मुंबई:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती के ऐलान के बाद सोमवार, 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 2500 अंक (2.9%) चढ़कर 84,000 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी में भी 700 अंकों (2.9%) की मजबूती के साथ यह 25,800 के आसपास कारोबार करता दिखा।
बाजार में तेजी का सबसे ज्यादा असर रियल्टी, ऑटो और IT सेक्टर में देखने को मिला।
निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5% तक चढ़ा
IT और ऑटो इंडेक्स में लगभग 4% की बढ़त रही
वहीं मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंकिंग इंडेक्स में भी करीब 3% की मजबूती दर्ज की गई
निवेशकों का मानना है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से एक्सपोर्ट आधारित कंपनियों को सीधा फायदा मिलेगा।
1 फरवरी को बजट में STT टैक्स बढ़ाने के ऐलान के बाद बाजार में दबाव दिखा था और सेंसेक्स 1,546 अंक गिरकर बंद हुआ था।
इसके बाद 2 फरवरी को बाजार में सुधार देखने को मिला और सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ।
आज अमेरिका-भारत ट्रेड डील से जुड़े संकेतों के बाद बाजार ने और मजबूती पकड़ी।
रविवार, 2 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है।
इस समझौते के तहत भारत पर लगाए गए टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया जाएगा।
ट्रम्प ने यह जानकारी PM नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों के मुताबिक, रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाई गई अतिरिक्त 25% पेनल्टी भी अब हटा ली जाएगी।
1. अमेरिका में सस्ता होगा भारतीय सामान
टैरिफ कम होने से ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट्स अमेरिका में सस्ते बिकेंगे, जिससे उनकी मांग बढ़ेगी।
2. कपड़ा और गारमेंट सेक्टर को बड़ा फायदा
भारत के कुल टेक्सटाइल एक्सपोर्ट का करीब 28% अमेरिका जाता है। टैक्स घटने से यह सेक्टर और मजबूत होगा।
3. ऑटो पार्ट्स और इंजीनियरिंग कंपनियों को नए ऑर्डर
मशीनरी और ऑटो पार्ट्स एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
4. सीफूड और ज्वैलरी एक्सपोर्ट को राहत
झींगा, हीरे और ज्वैलरी जैसे उत्पादों पर लागत घटेगी, जिससे निर्यात बढ़ सकता है।
5. शेयर बाजार और रुपये को सपोर्ट
डील से निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा, जिससे बाजार मजबूत होगा और रुपये को भी सहारा मिलेगा।
2 फरवरी को
विदेशी निवेशकों (FII) ने ₹1,859 करोड़ के शेयर बेचे
जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹2,411 करोड़ की खरीदारी की
दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर बेचे थे, जबकि DIIs ने ₹79,620 करोड़ का निवेश किया था।
ट्रेड डील से जुड़े सकारात्मक संकेतों के चलते निवेशकों का रुझान फिलहाल बाजार की ओर बना हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में ग्लोबल संकेत और डॉलर-रुपया चाल बाजार की दिशा तय करेगी।
ये भी पढ़े - भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किन चीजों पर मिलेगा Zero Tariff.
No comments yet. Be the first to comment!